राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में दर्ज 316 कोरोना मामले, अब एक्टिव केस भी 5 हजार से नीचे
कोरोनावायरस का प्रकोप सभी राज्यों के साथ राजधानी में भी धीरे-धीरे कम हो रहा है ।ऐसा इसीलिए क्युकी यहाँ भी लगातार मामलों में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 316 नए मामले सामने आए हैं और 41 मरीजों की मौत हुई है।वहीं, कोविड-19 से 521 मरीज ठीक हुए हैं। इस समय राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 0.44 फीसदी पर पहुंच गया है और अबतक कोरोना से 24,668 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 14,29,791 मरीज संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 14,00,161 लोग ठीक हो चुके हैं।
🏥Delhi Health Bulletin – 8th June 2021🏥 #DelhiFightsCorona pic.twitter.com/2ix8Fz2uuO
— CMO Delhi (@CMODelhi) June 8, 2021
एक्टिव मामले भी 5 हज़ार से कम।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओरे से जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव मामले 5 हजार से भी कम 4,962 है। बता दे 24 मार्च के बाद पहली बार 5000 से कम एक्टिव मामले हुए हैं और एक्टिव रेट 0.34 फीसदी है। इतना ही नहीं इसके अलावा रिकवरी रेट 97.92 फीसदी और डेथ रेट रेट 1.73 फीसदी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 71,879 सैंपल टेस्ट किए गए और अबतक 1,98,93,804 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन की पाबंदियों में बीते दिन से ही दी है ढील।
इधर राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले रोजाना 500 से कम आने के बाद लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई है। यहाँ बीते दिन से ही सड़कों पर ट्रैफिक नजर आने लगा है। दिल्ली यातायात पुलिस की माने तो सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलने लगा है और अन्य दिनों की तुलना में अधिक ट्रैफिक देखा जा रहा है, लेकिन स्थिति काबू में है। दिल्ली मेट्रो की सेवा सोमवार को करीब चार हफ्ते के अंतराल के बाद दोबारा बहाल की गई। मेट्रो में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही बैठ रहे हैं और खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं है।





