ताज़ा खबरेंभारत

इन 6 राज्यों से महाराष्ट्र आने वाले ट्रेन यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य, रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है और इस राज्य में एक दिन में 60 हज़ार से ज़्यादा मामले दर्ज हो रहे है। बीते दिन भी महाराष्ट्र में लगभग 70 हज़ार मामले रिकॉर्ड किये गए है। ऐसे में कोरोना पर काबू करने के लिए महाराष्ट्र ने दिल्ली, गुजरात समेत 6 राज्यों को “संवेदनशील स्थान” घोषित किया है।

महाराष्ट्र ने किन राज्यों को घोषित किया है “संवेदनशील स्थान” ?

महाराष्ट्र ने किन राज्यों को संवेदनशील स्थान घोषित किया है इनमें केरल, गोवा, गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। दरअसल महाराष्ट्र ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि इन राज्यों में कोरोना के जो वैरिएंट्स पाए गए हैं, उन्हें महाराष्ट्र में आने से रोका जाए। रविवार शाम महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी सीताराम कुंते ने इस आदेश को जारी कर दिया।

ये भी पढ़े : देश में पहली दर्ज 2.73 लाख नए मामले, 24 घंटे में 1619 संक्रमितों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ करोड़ पार

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने एक आदेश में कहा, ‘ट्रेन से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से जांच की जाएगी और केवल बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही महाराष्ट्र की ट्रेनों में सवार होने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा ट्रेनों में चढ़ने और उतरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। आदेश में कहा गया है कि इन छह राज्यों से चलने वाली ट्रेनों में कोई अनारक्षित टिकट (Unreserved Ticket) जारी नहीं किया जाएगा।

इन 6 राज्यों से ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए SOP भी हुई है जारी।

इन 6 राज्यों से ट्रेन के जरिए महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए राज्य सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। अब जानें क्या है SOP में –

  • सरकार ने कहा है कि इन राज्यों से महाराष्ट्र के बीच चलने वाली ट्रेनों का डेटा रेलवे को महाराष्ट्र की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से साझा करना होगा
  • एसओपी के मुताबिक, रेलवे को ट्रेन चलने से 4 घंटे पहले रोजाना यात्रियों का डेटा डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को देना होगा।
  • संवेदनशील राज्यों से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों को अनरिजर्व टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।
  • रेलवे को ये सुनिश्चित करना होगा कि संवेदनशील स्थानों से आने वाली ट्रेन आउटर प्लेटफॉर्म पर आए, ताकि यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने में आसानी हो।
  • महाराष्ट्र सरकार के आदेश के मुताबिक, अगर यात्री अपने साथ आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट नहीं लाते हैं, तो उन्हें स्टेशन पर ही एंटीजन टेस्ट करवाना होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button