ताज़ा खबरेंभारतविदेश

मेहुल चोकसी की एंटिगुआ नागरिकता होगी रद्द, लाया जाएगा भारत

भारत सरकार को एक बड़ी सफलता हाथलगी है. भारत के लगातार दबाव बनाए जाने के बाद, अब एंटिगुआ में रह रहे पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी को भारत वापस लाया जा सकेगा.

एंटिगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं. उन्होंने कहा है कि को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी, लेकिन अब इसे रद्द किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हम अपने देश में किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं रखेंगे जिस पर किसी भी प्रकार के आरोप लगे हुए हो.

ब्राउन ने आगे कहा कि चोकसी से जुड़ा पूरा मामला अब कोर्ट में है, जिसकी स्थिति को लेकर सारी जानकारी भारत सरकार को दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि चोकसी के मामले में सभी कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही उसे भारत सरकार को प्रत्यर्पित किया जाएगा.

हालांकि भारत को अभी तक चोकसी की नागरिकता रद्द होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, जिसके कारण भारत अपनी ओर से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने से पहले एंटिगुआ की सारी कानूनी प्रक्रिया ख़त्म होने का इंतज़ार कर रहा है.

बता दें कि भारत चौकसी के प्रत्यर्पण के लिए लगातार कोशिश में है. कुछ दिन पहले ही जांच के लिए भारत आने से इनकार करते हुए चोकसी ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से भारत यात्रा नहीं कर सकता, लेकिन जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने चोकसी के बीमार होने के दावे पर एयर ऐम्बुलेंस के जरिए वापस लाने का प्रस्ताव भी दिया था.

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के तहत नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था. ये मामला 2018 में सामने आया था, जिसके बाद से ही विपक्ष इसको लेकर सरकार पर हमलावर रहा है.

ALSO READ: दो राज्यसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराने की कांग्रेस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने…

मेहुल चोकसी को कई बार सरकार, एजेंसियों और अदालत की तरफ से समन भेजा गया था, लेकिन उसने हर बार यह कहकर आने से मन कर दिया कि यदि वह भारत आता है तो ऐसे में उसकी लिंचिंग कर दी जाएगी.

हालांकि अब एंटिगुआ की नागरिकता रद्द किए जाने के बाद, उसके पास भारत लौटने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है.

आने से मना किया. मेहुल चोकसी का तर्क था कि अगर वह हिंदुस्तान आएगा तो उसकी लिंचिंग कर दी जाएगी. हालांकि, अब जब एंटिगुआ ने ही उसकी नागरिकता रद्द करने का फैसला कर लिया है तो उसे भारत वापस आना ही होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button