ताज़ा खबरेंभारत

25 दिसंबर को ‘किसान सम्मान निधि’ के तहत 18,000 करोड़ रुपये की अगली किस्त जारी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 6 राज्यों के किसानों से वार्ता भी

देश में किसान आंदोलन की गहमा – गहमी के बीच देश के प्रधानमंत्री जल्द ही देश के अन्नदाताओं को सौगात देने वाले है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे। इतना ही नहीं PM 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम देंगे।

PMO द्वारा जारी बयान के मुताबिक आयोजन में 6 अलग-अलग राज्यों के किसानों के साथ पीएम मोदी की बातचीत भी होगी। इस दौरान किसान कल्याण के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न अन्य पहलों पर पीएम-किसान के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। बता दे कृषि मंत्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इधर कृषि दिवस पर कृषि मंत्री की हुई बैठक।

कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग, कृषि मंत्रालय के मुताबिक किसान दिवस के अवसर पर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में ग्रामीण भारत के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई। बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा आज किसान दिवस है। इस अवसर पर मैं देश के सभी किसानों को बधाई देता हूं। कृषि क्षेत्र में गत 6 साल में तमाम सुधार किए गए हैं और आगे भी सुधार की जरूरत है।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: टीएमसी के सांसद पहुंचे सिंघु बॉर्डर, यूपी गेट पर भी बढ़ा किसानों का हुजूम

उन्होंने कहा देश का युवा खेती के प्रति आकर्षित हो और जीडीपी में बेहतर योगदान कृषि का बढ़े, इसको लेकर सरकार काम कर रही है। सभी विद्वानों के मत पर ही यह कृषि सुधार कानून लाए गए हैं। तोमर ने कहा कि कृषि के क्षेत्र को लेकर बंदिशें खत्म होनी चाहिए। मुक्त कृषि व्यापार होना चाहिए। पहले यह सुधार नहीं हो पाए, लेकिन मोदी जी इन कानूनों को लाए हैं।

कई किसान है समर्थन में।

इतना ही नहीं तोमर ने कहा कि आज देश में दो स्थितियां हैं। एक कानून को समर्थन दे रहा है, जबकि दूसरा विरोध कर रहा है। आज जो टीम हमारे पास आई है और तीन लाख से ज्यादा किसानों के समर्थन पत्र कानून के समर्थन में CNRI ने सौंपें। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि विभिन्न कोष उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button