NM वेरिफाइडभारत

फैक्ट चेक: बीजेपी नेता पर हमले का पुराना वीडियो हालिया वीडियो के रूप में किया जा रहा साझा; जानें सच

एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि जनता बीजेपी नेताओं पर अपना गुस्सा निकाल रही है।

पोस्ट में लिखा गया है कि, ‘भाजपा के नेताओं पर जनता का आक्रोश अब तो जे जाओ अंधभक्तों वर्ना समय आपको ज़रूर जगा देगा। भाजपा के अच्छे दिन अब शुरू हो रहे हैं.’

यहां उपरोक्त पोस्ट का लिंक है.

फेसबुक पोस्ट को यहाँ देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक

न्यूज मोबाइल ने पोस्ट की जांच की और पाया कि यह भ्रामक है। वीडियो में, हमने भाजपा के बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष पर ध्यान दिया। हमने वीडियो से कीफ़्रेम निकले और रिवर्स इमेज सर्च के साथ एक कीवर्ड सर्च किया। उसके बाद हमें 2017 के कई मीडिया संगठनों द्वारा की गयी रिपोर्ट मिली, जिनमे यही वीडियो था।

एबीपी न्यूज़ द्वारा 6 अक्टूबर 2017 को अपलोड किए गए समाचार बुलेटिन के टाइटल था – “दार्जिलिंग में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला”

वीडियो में नेता पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष हैं और वीडियो दार्जिलिंग का है। 2017 में, गोरखालैंड जनमुक्ति मोर्चा के विरोधी बिमल गुरुंग गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर कथित रूप से हमला किया गया था।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: लंगर में खाना बाटती इस बच्ची की तस्वीर क्या हालिया किसान प्रदर्शन से है? जानें सच

इसी घटना को रिपब्लिक टीवी ने भी कवर किया था।

बता दे कि जनवरी 2020 में न्यूज़मोबाइल ने इसी वीडियो को डिबैंक किया था, जिसमें दावा किया गया था कि असम में वोट मांगते समय दिलीप घोष पर हमला किया गया था।

इसलिए, उपरोक्त जानकारी से यह स्पष्ट है कि वीडियो पुराना है और पोस्ट भ्रामक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button