ताज़ा खबरेंभारत

किसान आंदोलन में शामिल होने सिंघु बॉर्डर पहुंची शाहीन बाग की दादी बिल्किस बानो पुलिस द्वारा हुई गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) प्रोटेस्ट का चेहरा और शाहीन बाग की दादी बिल्किस बानो आज सिंघु बॉर्डर पर दिल्‍ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हो गयी है। दरअसल वह आज किसान आंदोलन का समर्थन करने सिंघु बॉर्डर पहुंची थीं।

बता दे इससे पहले बिल्किस बानो ने कहा था कि हम किसानों की बेटियां हैं और हम आज किसानों के विरोध का समर्थन करेंगे। हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए।

बता दे पिछले कई दिनों से उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठन केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्‍ली के टिकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के मद्देनज़र केंद्र सरकार और 30 से ज़्यादा किसान संगठन के नेताओ के बीच बैठक हो रही है।

ये भी पढ़े : Farmers Protest Live: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सरकार और किसानों की बातचीत शुरू

बता दे बिलकिस दादी एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन का जाना-पहचाना चेहरा थीं वही 82 साल की बिलकिस दादी का नाम टाइम मैग्जीन के 2020 के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट में शामिल है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ और भी कई भारतीयों के नाम शामिल हैं। इसमें गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, एक्टर आयुष्मान खुराना, एचआईवी से जुड़ी रिसर्च करनेवाले रविंद्र गुप्ता शामिल हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button