आईपीएल 2020खेल

IPL 2020 : KKR को लगा बड़ा झटका, पहला अमेरिकी क्रिकेटर बनकर इतिहास रचने वाले गेंदबाज अली खान टूर्नामेंट से बाहर

IPL लीग के यूएई में खेले जा रहे 13वें सीजन में खिलाड़ियों के चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला लगातार जारी है. इस कड़ी में अब तेज गेंदबाज अली खान का भी नाम जुड़ गया है.अब अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान को चोट के कारण UAE में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से बाहर हो गए हैं। अली खान को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में चोटिल हैरी गुर्नी की जगह शामिल किया गया था। लेकिन अब, अली खान खुद घायल हो गए हैं जिसकी वजह से अब उन्हें टूर्नामेंट के बीच से घर वापस जाना होगा।

क्या कहा गया आधिकारिक बयान में।

आईपीएल के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “कोलकाता नाइट राइडर्स ने अली खान को घायल हैरी गुर्नी के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था। खान आईपीएल फ्रैंचाइज़ी द्वारा साइन किए जाने वाले पहले यूएसए क्रिकेटर बने थे। दुर्भाग्य से, खान अब चोटिल हो गए हैं और बाकी के आईपीएल 2020 में नहीं खेल पाएंगे।”

ये भी पढ़े : बॉम्बे हाई कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को मिली सशर्त जमानत, शोविक समेत इन सब की याचिका खारिज

नहीं खेल पाएंगे पूरा टूर्नामेंट।

गौरतलब है कि अली खान को किस तरह की चोट लगी है, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम की बात करे तो KKR ने अब तक टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो में जीत मिली है जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है. कोलकाता नाइटराइडर्स को अपना अगला मुकाबला बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलना है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button