ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान- 3 चरण में होंगे चुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजें

बिहार में इन दिनों राजनीति पूरी तरह से गर्मायी हुई है. कोरोना वायरस के बीच में चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव कि तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव जरूर कोरोना महामारी के बीच हो रहे लेकिन चुनाव नागिरकों को लोकतांत्रिक अधिकार है.

इन तीन चरण में होंगे चुनाव।

बिहार में पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर, 3 नवंबर को दूसरे चरण का और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा. वहीं 10 नवंबर को नतीजें घोषित किये जायेंगे।

इतनी सीटों पर होगा चुनाव।

पहले चरण में 71 सीटों पर, 16 जिलों में होंगे
दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर 17 जिलों में चुनाव होंगे वहीँ
तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान होंगे

इन नियमों का करना होगा पालन।

  • कोरोना के मद्देनज़र इन नियमों का करना होगा पालन।
  • चुनाव प्रचार के समय लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा ज़रूरी।
  • चुनाव के प्रचार में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं. पांच से ज्यादा लोग घरों में जाकर प्रचार नहीं कर सकेंगे।
  • महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया. सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा मतदान
  • कोरोना पॉजिटिव मरीज आखिरी के एक घंटे में मतदान के लिए आ सकते हैं बूथ।
  • कोरोना को ध्यान में रखते हुए एक बथ पर एक हजार मतदाता ही होंगे।
  • मतगणना के दिन एक हॉल में अधिकतम सात टेबल लग सकेंगे।
  • चुनाव के दौरान 46 लाख मास्क और 6 लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है।
  • मतदाता को बुखार होने पर उसे रोक दिया जाएगा. ऐसे लोग अंतिम घंटों में मतदान करेंगे।
  • गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक ही सार्वजनिक सभाएं और रोड शो की अनुमति होगी।
  • उम्मीदवार अपना नामांकन ऑनलाइन दाखिल करेंगे। हालांकि सशरीर जाकर भी नामांकन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ 2 लोग साथ जा सकेंगे और अधिकतम दो गाड़ी ले जा सकेंगे ।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि नए सुरक्षा मानकों के तहत होंगे चुनाव।
  • पहले चरण में कुल 31 हजार बूथ पर वोट डाले जाएंगे.
  • चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया के दुरुपयोग होने पर कार्रवाई की जाएगी. ऐसे उम्मीदवार जिनमें किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज है उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा.

कोरोना काल में पहला चुनाव।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कोरोना महामारी के कारण दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में चुनाव टाला गया। बिहार में होने वाला चुनाल कोरोना काल में पहला चुनाव है। इसलिए नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव की पूरी प्रक्रिया होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button