कंगना ने मुंबई पहुंचते ही शिवसेना पर बोला धावा कहा – ‘आज मेरा घर टूटा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा’
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई अपने घर पहुंच चुकी हैं। घर पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना ने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है।
कंगना रनौत इस वीडियो में कहती हैं कि उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तुने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ दिया। मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है, याद रखना।
कंगना वीडियो में आगे कहती हैं कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। और मुझे लगता है कि तूने मुझपर बहुत बड़ा अहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी। आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। और अपने देशवासियों को जगाऊंगी क्योंकि मुझे पता तो था कि हमारे साथ होगा ही होगा। मेरे साथ हुआ है, इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं। और उद्धव ठाकरे, ये जो क्रूरता और ये जो आतंक है, अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ, क्योंकि इसके कोई मायने हैं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।
तुमने जो किया अच्छा किया 🙂#DeathOfDemocracy pic.twitter.com/TBZiYytSEw
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 9, 2020





