ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजनवायरल

सुशांत सिंह राजपूत की ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड, 24 घंटों में मिले 2 करोड़ व्यू

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा (Dil Bechara)’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद किया जा रहा है और 24 घंटे से भी कम समय में इसने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं.

 

ट्रेलर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं. 6 जुलाई को रिलीज होने से पहले ही ट्रेलर से जुड़े हैशटैग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे. सुशांत के फैंस चाहते थे कि यह ट्रेलर कुछ खास रिकॉर्ड बनाए, जिससे वे सुशांत को ट्रिब्यूट दे सकें. बिल्कुल ऐसा ही हुआ भी. दुनियाभर में फैले सुशांत के फैंस ने इस ट्रेलर को इतना अधिक देखा कि यह यूट्यूब पर अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया. सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 24 घंटे से भी कम समय में इसे 50 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. किसी भी ट्रेलर के लिए यह अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है.

ये भी देखे: भारत से प्रभावित होके अब अमेरिका देगा चीनी ऐप्स को झटका

दिल बेचारा के ट्रेलर ने हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. हॉलीवुड की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘Avengers Endgame’ और ‘Avengers : Infinity War’ को भी क्रमश: 29 लाख और 36 लाख लाइक्स ही मिले थे. एवेंजर्स एंडगेम को भारत में बहुत पसंद किया गया था और ऐसे में ऐसा रिकॉर्ड टूट जाना ही एक बहुत बड़ी बात है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button