ताज़ा खबरेंभारतवायरल

टिड्डी दल ने गुरुग्राम में किया हमला; देखें वीडियो

किसानों की चिंता और लोगों की परेशानियां बढ़ाने अब टिड्डी दल ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हमला बोल दिया है। आज (शनिवार) सुबह गुरुग्राम में टिड्डी दल के हमले के बाद आलम यह हो गया कि यहां के कई इलाकों में लोगों ने टिड्डी दल को देखते हुए घरों की खिड़कियां बंद कर ली । शहर में लोग एक साथ हजारों टिड्डियों को देखकर डरे हुए हैं। वहीं, लोग ड्रम, थाली और ताली बजाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है । आपको बता दें की ये टिड्डियाँ हरी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर देती है।

टिड्डी दल के गुरुग्राम पटौदी सोहना में पहुंचने के बाद लोगों ने जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार थालियां बजाकर और पटाखे छोड़कर टिड्डी दलों को भगा दिया, हालांकि अभी ये पूरी तरह से नहीं भागे हैं। गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश कर चुका है।

जानकारी के अनुसार टिड्डियों का यह दल 10 किलोमीटर से भी लंबा है। यही वजह है इनकी मौजूदगी पटौदी, गुरुग्राम और दिल्ली में साथ-साथ देखी गई है, वही दिल्ली में प्रवेश करने वाला दल काफी छोटा है।

ये भी पढ़े : गुरूग्राम में आने वाले सप्ताह में खुलेंगे शाॅपिंग माॅल

 

साथ ही टिड्डी नियंत्रण के कार्य में जुटे भारत सरकार के कई अधिकारी भी प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल झज्जर की ओर बढ़ चुका है। सरकार स्थिति पर निगाह रखे हुए है। अधिकारियों को किसानों की हर संभव मदद के आदेश दिए गए हैं। कृषि विभाग की टीम को पूरी तरह सक्रिय किया हुआ है। बीती रात भी कृषि विभाग के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों में मौजूद रहे। टिड्डियों को मारने के लिए रातभर पेड़ों पर कीटनाशकों का छिड़काव किया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button