ताज़ा खबरेंभारतराज्य

मुंबई के 5 बड़े क्लबों पर फूटा FDA का गुस्सा, गंभीर अनियमितताओं के चलते फूड लाइसेंस निलंबित

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के पांच हाई-प्रोफाइल क्लबों के FSSAI लाइसेंस रद्द कर दिए हैं, जबकि एक अन्य क्लब को तुरंत कामकाज बंद करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

मुंबई में खाने-पीने की चीजों में लापरवाही और गंदगी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने 27 जुलाई को ग्रेटर मुंबई के सात प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान साफ-सफाई के नियमों की धज्जियां उड़ते देख अधिकारियों ने 5 बड़े क्लबों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए।

इन बड़े क्लबों पर हुई कार्रवाई

FDA की इस सख्त कार्रवाई की चपेट में शहर के जाने-माने क्लब आए हैं:

  • द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड (The Cricket Club of India Ltd)

  • आरके जुहू जिमखाना (RK Juhu Gymkhana)

  • अपर्णा जुहू जिमखाना (The Aparna Juhu Gymkhana)

  • एमआईजी क्रिकेट क्लब, बांद्रा ईस्ट (MIG Cricket Club, Bandra East)

  • द विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब (The Willingdon Sports Club)

कॉकरोच और मक्खियों का डेरा

जांच के दौरान इन क्लबों की किचन में चौंकाने वाली कमियां पाई गईं। द क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड में फूड हैंडलिंग एरिया में कॉकरोच और मक्खियां घूमती पाई गईं। इसके अलावा कोल्ड स्टोरेज में रखे खाने पर पानी टपक रहा था और सड़ी हुई सब्जियां व एक्सपायरी सामान मिला।

अन्य क्लबों जैसे आरके जुहू जिमखाना और अपर्णा जिमखाना में भी टूटी दीवारें, जंग लगे बर्तन, और शाकाहारी-मांसाहारी खाने को अलग न रखने जैसी गंभीर लापरवाही सामने आई। एमआईजी क्रिकेट क्लब में बिना वैध लाइसेंस के अनधिकृत कैटरिंग सर्विस (M/s Nebula Catering Services) चलाई जा रही थी।

गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब पर पूरी तरह रोक

मालाड पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब बिना किसी वैध फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। FDA ने इसे तुरंत प्रभाव से अपने सभी फूड बिजनेस ऑपरेशंस बंद करने का आदेश दिया है।

FDA अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी छापेमारी जारी रहेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button