Myanmar में भूकंप के झटके: 4.5 तीव्रता के बाद अब 4.1 का भूकंप, दहशत में लोग
Myanmar में लगातार दो दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि शनिवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया, जो शुक्रवार को आए 4.5 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्ज किया गया है।

शनिवार को महसूस किए गए झटके शनिवार तड़के म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। यह भूकंप भारतीय समयानुसार (IST) रात 12:20 बजे 90 किलोमीटर की गहराई पर आया था।
शुक्रवार को भी हिली थी धरती
इससे पहले शुक्रवार की शाम को भी म्यांमार में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। शुक्रवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.5 थी और यह शाम 6:59 बजे 100 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया था।
क्यों संवेदनशील है म्यांमार?
विशेषज्ञों के अनुसार, म्यांमार भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील क्षेत्र है। यह देश चार टेक्टोनिक प्लेटों—इंडियन, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेटों के बीच स्थित है। यहाँ से 1,400 किलोमीटर लंबी ट्रांसफॉर्म फॉल्ट गुजरती है, जो एंडमान स्प्रेडिंग सेंटर को उत्तर में ‘सगाईंग फॉल्ट’ (Sagaing Fault) से जोड़ती है।
सगाईंग फॉल्ट के कारण सगाईंग, मांडले, बागो और यांगून जैसे इलाकों में भूकंप का खतरा अधिक रहता है, जहाँ म्यांमार की 46 प्रतिशत आबादी रहती है। हालांकि यांगून फॉल्ट लाइन से दूर है, लेकिन घनी आबादी के कारण यहाँ भी खतरा हमेशा बना रहता है।





