तिरुमला मंदिर में दिखा राज निदिमोरू का केयरिंग अंदाज, भीड़ के बीच सामंथा रूथ प्रभु का रखा खास ख्याल

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरू हाल ही में तिरुमला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, जहां दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राज निदिमोरू भीड़ के बीच सामंथा का खास ख्याल रखते और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिखाते नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की रिलीज से पहले दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और फैंस की भीड़ के बीच राज लगातार सामंथा को गाइड करते और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते दिखाई दिए।
राज का यह केयरिंग और प्रोटेक्टिव अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और निर्देशक की तारीफ कर रहे हैं। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले राज निदिमोरू का यह सहज और स्नेहभरा व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।
रिलीज के लिए तैयार है ‘मां इंटी बंगारम’
सामंथा रूथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक फैमिली एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है।
फिल्म के जरिए सामंथा और नंदिनी रेड्डी की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने सुपरहिट फिल्म ‘ओह! बेबी’ में साथ काम किया था। फिल्म में गुलशन देवैया, दिगंत मंचले और गौतमी तडीमल्ला भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।





