भारत

विदि मेघा हत्या मामला: परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

कनाडा में गुजरात की 22 वर्षीय छात्रा विदि कल्पेशभाई मेघा की हत्या का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की चाकू मारकर हत्या की गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कनाडा के सेंट कैथरीन (St Catharines), नियाग्रा क्षेत्र में 15 मई को हुई थी। लेकिन परिवार को इस बारे में 10 दिन से ज्यादा बाद जानकारी मिली।

विदि के पिता कल्पेशभाई मेघा ने बताया कि एक ड्रग डीलर उनकी बेटी से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता ने कहा कि उनकी बेटी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और उसने तीन साल का कोर्स पूरा कर लिया था। इसके बाद वह PSW (पर्सनल सपोर्ट वर्कर) कोर्स कर रही थी।

परिवार ने कनाडा सरकार से अपील की है कि बेटी का शव जल्द से जल्द भारत भेजा जाए ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों का कहना है कि लगभग 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है और सही जानकारी भी नहीं दी जा रही है। विदि की बुआ ने भी कहा कि परिवार को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सही जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से भी मदद की मांग की है।

इस मामले में नियाग्रा रीजनल पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी जोशुआ सेंट ओमर को 18 मई को गिरफ्तार किया गया है। उस पर दूसरी डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है। विदि मूल रूप से गुजरात के बोरसद की रहने वाली थी और पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button