भारत दौरे पर आगरा पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को अपने भारत दौरे के दौरान आगरा पहुंचकर ताजमहल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी जीनेट रुबियो, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और स्थानीय गाइड भी मौजूद रहे।
ताजमहल परिसर में मार्को रुबियो और उनकी पत्नी ने ऐतिहासिक स्मारक के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं। यह दौरा उनके चार दिवसीय भारत दौरे का हिस्सा माना जा रहा है।
Marco Rubio और उनकी पत्नी Jeanette D. Rubio ने Agra में स्थित Taj Mahal का दौरा किया।
इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor भी मौजूद रहे। @marcorubio @SergioGor#MarcoRubio #TajMahal #Agra #IndiaUS #Diplomacy #USIndiaRelations #WorldNews #HindiNews #trendingashley pic.twitter.com/GLtHegow7w— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 25, 2026
भारत दौरे में शामिल है सांस्कृतिक और रणनीतिक कार्यक्रम
आगरा यात्रा के बाद मार्को रुबियो के जयपुर रवाना होने का कार्यक्रम तय किया गया है। माना जा रहा है कि उनके भारत दौरे में कूटनीतिक चर्चाओं के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रमुखता दी गई है।
भारत-अमेरिका संबंधों के बीच खास दौरा
मार्को रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत तेज बनी हुई है।
ताजमहल की यात्रा को दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है।
ताजमहल क्यों है खास?
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है और भारत की पहचान का अहम हिस्सा माना जाता है।





