
IPL 2026 के रोमांचक सफर में आज का दिन बेहद निर्णायक है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं है—जीत का मतलब है प्लेऑफ का टिकट, और हार का मतलब है सीजन का अंत।
संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस (संभावित 11):
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (wk), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफ़र।
- राजस्थान रॉयल्स (संभावित 11):
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (wk), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा।
टीम की स्थिति और खिलाड़ियों का दम
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी उनके कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी है। दोनों खिलाड़ियों का फिट होना टीम के मनोबल को सातवें आसमान पर ले जाएगा। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वे राजस्थान का खेल बिगाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। घर पर अपने आखिरी मैच में मुंबई सम्मानजनक विदाई की कोशिश करेगी।
‘In The Spotlights ‘: बुमराह बनाम सूर्यवंशी का महामुकाबला
फैंस की नजरें एक बार फिर जसप्रीत बुमराह और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच की जंग पर टिकी होंगी। जब ये दोनों पिछले मुकाबले में भिड़े थे, तो सूर्यवंशी ने बुमराह के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए थे। वानखेड़े की उछाल भरी पिच पर बुमराह का अनुभव भारी पड़ेगा या सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज? यह आज के मैच का असली रोमांच है।
पिच और मौसम का मिजाज
वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाजी हमेशा से आसान रही है, लेकिन मैच का समय और मुंबई की नमी दूसरी पारी में खेल बदल सकती है।





