मनोरंजन

Money Heist का सफर अभी खत्म नहीं! Netflix ने किया बड़ी वापसी का ऐलान

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज मनी हाइस्ट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग 5 साल बाद नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि इस बॉलीवुड शो की दुनिया अभी खत्म नहीं हुई है और आने वाले टाइम में इसकी कहानी नए अंदाज में आगे बढ़ेगी। रविवार को नेटफ्लिक्स ने एक नया टीजर जारी किया, जिसमें लिखा था—“मनी हाइस्ट की दुनिया जारी है”। यानी साफ है कि मनी हाइस्ट फ्रेंचाइजी को नए प्रोजेक्ट्स और कहानियों के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अनाउंसमेंट को और खास बनाते हुए La Casa de Papel के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक प्रमोशनल पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लिखा था—“Bella Ciao अभी भी खेल रही है। Money Heist की दुनिया जारी है।” इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई।

<

/p>

यह टीज़र आने वाली प्रीक्वल सीरीज़ बर्लिन के दूसरे सीज़न से पहले आया है। पेड्रो अलोंसो स्टारर इस शो का नया सीज़न 15 मई 2026 को रिलीज़ होगा। इसमें मनी हाइस्ट के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक बर्लिन की कहानी आगे दिखाई देगी। मनी हीस्ट नेटफ्लिक्स की सबसे सफल इंटरनेशनल सीरीज़ में से एक रही है। इसके लाल जंपसूट, डाली मास्क और आइकॉनिक गाना बेला सियाओ पूरी दुनिया में पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।

फिलहाल नेटफ्लिक्स ने फ्यूचर स्पिन-ऑफ्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आगे पुलिस-बेस्ड स्टोरीज या द प्रोफेसर से जुड़ी नई कहानी भी देखने को मिल सकती है। अब इतना तय है कि मनी हीस्ट यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ और फैंस को आने वाले टाइम में कई नए सरप्राइज मिल सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button