AI साइंस-टेक्नोलॉजी

Netflix New Strategy: Warner Bros डील रद्द होने के बाद अब विज्ञापनों और लाइव कंटेंट पर फोकस

स्ट्रीमिंग दिग्गज Netflix अब मनोरंजन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। Warner Bros. Discovery को खरीदने की $72 बिलियन की बड़ी बोली (Bid) असफल होने के बाद, कंपनी ने अब अपनी रणनीति बदल दी है। अब नेटफ्लिक्स का पूरा ध्यान विज्ञापनों (Ads) और लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स के जरिए अपनी कमाई बढ़ाने पर है।

कमाई में जबरदस्त उछाल की उम्मीद

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स चालू वर्ष की पहली तिमाही में अपने राजस्व (Revenue) में 15.5% की वृद्धि के साथ $12.18 बिलियन तक पहुँचने की उम्मीद कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका विज्ञापन बिजनेस की है, जिससे लगभग $634 मिलियन की कमाई होने का अनुमान है। मार्च में अमेरिका में सब्सक्रिप्शन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी भी इस रेवेन्यू ग्रोथ का एक मुख्य कारण मानी जा रही है।

Live Events और स्पोर्ट्स बना नया हथियार

Warner Bros के पास ‘Game of Thrones’ और ‘Friends’ जैसे बड़े शो थे, जिन्हें नेटफ्लिक्स अपने प्लेटफॉर्म पर लाना चाहता था। लेकिन अब डील न होने पर नेटफ्लिक्स खुद के लाइव प्रोग्रामिंग पर निवेश कर रहा है। हाल ही में सियोल से स्ट्रीम हुए K-pop ग्रुप BTS के कॉन्सर्ट ने 18.4 मिलियन व्यूअर्स का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, 2026 वर्ल्ड बेसबॉल क्लासिक की स्ट्रीमिंग ने भी इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

Investers की नजर और बाजार की स्थिति

Netflixके शेयरों में इस साल अब तक 13% की तेजी देखी गई है। विश्लेषकों का मानना है कि नेटफ्लिक्स अब केवल एक स्ट्रीमिंग ऐप नहीं, बल्कि एक ग्लोबल एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म बन रहा है। कंटेंट पर भारी खर्च और विज्ञापनों से होने वाली आय आने वाले समय में नेटफ्लिक्स को बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने में मदद करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Some really good blog posts on this web site, thanks for contribution. “My salad days, When I was green in judgment.” by William Shakespeare.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button