ताज़ा खबरेंमनोरंजनविदेश

ट्रेडमार्क विवाद में फंसी टेलर स्विफ्ट, सिंगर ने लगाया ब्रांड कॉपी का आरोप

ग्लोबल पॉप स्टार टेलर स्विफ़्ट कानूनी विवाद में फंस गई हैं। उनके एल्बम “The Life of a Showgirl” के नाम को लेकर उन पर ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगा है।

यह केस लास वेगास की सिंगर और राइटर मारेन वेड ने कैलिफोर्निया की एक अदालत में दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनका ब्रांड “Confessions of a Showgirl” पहले से रजिस्टर्ड है और स्विफ्ट के एल्बम का नाम उससे मिलता-जुलता है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।

मारेन वेड पिछले कई सालों से इस नाम के तहत अपना काम कर रही हैं। उन्होंने 2014 से एक कॉलम भी लिखा है और इसी नाम से पॉडकास्ट और लाइव शो भी करती हैं। उनका कहना है कि इस ब्रांड को बनाने में उन्होंने काफी समय और मेहनत लगाई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्विफ्ट और उनकी कंपनी UMG Recordings ने इस नाम का इस्तेमाल प्रोडक्ट्स और मर्चेंडाइज में भी किया, जिससे वेड के ब्रांड को नुकसान हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, जब स्विफ्ट ने इस एल्बम के नाम को रजिस्टर कराने की कोशिश की, तो अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस ने इसे पहले ही खारिज कर दिया था, क्योंकि यह पहले से मौजूद ट्रेडमार्क से मिलता-जुलता था। फिलहाल टेलर स्विफ्ट की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब यह मामला या तो आपसी समझौते से सुलझ सकता है या फिर कोर्ट में आगे बढ़ सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button