
Mumbai: Deepika Padukone और Ranveer Singh को हाल ही में मुंबई में एक साथ लंच आउटिंग पर देखा गया, जो उनकी फिल्म Dhurandhar: The Revenge की सफलता के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है।
Maaslli रेस्टोरेंट में दिखे कपल
दोनों को मुंबई के Maaslli रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां पहुंचते ही फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। रणवीर सिंह को फैंस ने “Babbar Sher” के नारे लगाकर स्वागत किया, जिसका उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर जवाब दिया, वहीं दीपिका भी उनके साथ मुस्कुराती नजर आईं।
सोशल मीडिया चर्चा के बीच सामने आई साथ की तस्वीर
यह आउटिंग ऐसे समय में हुई है जब सोशल मीडिया पर दीपिका को लेकर चर्चा चल रही थी कि उन्होंने रणवीर की फिल्म की सफलता पर कोई पब्लिक पोस्ट शेयर नहीं किया। इसके अलावा वे मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर नहीं आई थीं, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Ranveer Singh and Deepika Padukone with the staff of Maaslli Restaurant in Mumbai today 😍♥️ #deepveer #RanveerSingh #DeepikaPadukone pic.twitter.com/4qSOW7JeIW
— DeepVeer Fanclub (@DeepVeer_FC) March 22, 2026
फैंस की प्रतिक्रिया और बढ़ती अटकलें
दीपिका का हाल ही में अपनी सास के साथ एक इवेंट में नजर आना भी चर्चा में रहा था, जहां कुछ यूजर्स ने इसे लेकर तुलना और बहस शुरू कर दी थी। हालांकि, अब दोनों को साथ देखने के बाद कई अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है।
फिलहाल न तो दीपिका और न ही रणवीर ने इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन उनकी यह पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को शांत करती नजर आ रही है।





