महिला दिवस पर PM मोदी का संदेश, भारत की प्रगति की ताकत है नारी शक्ति

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि भारत की ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियाँ पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं।
महिला दिवस पर PM मोदी का संदेश, भारत की प्रगति की ताकत है नारी शक्ति
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियाँ पूरे देश को प्रेरित करती हैं और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने की सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत बनाती हैं।
On International Women’s Day, I extend my greetings to all our Nari Shakti.
Across every field, women are shaping India’s progress with determination, creativity and unmatched zeal. Their achievements inspire our nation and strengthen our collective resolve to build a Viksit… https://t.co/iFLHVrtHnk
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण उनकी सरकार की कई योजनाओं और पहलों के केंद्र में है। सरकार लगातार ऐसे अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे हर महिला अपनी पूरी क्षमता को पहचान सके और भारत के विकास की यात्रा में सक्रिय योगदान दे सके।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियाँ राष्ट्र निर्माण में उनकी परिवर्तनकारी भूमिका की याद दिलाती हैं। जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, महिलाओं की आकांक्षाएँ और योगदान देश को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
The achievements of India’s Nari Shakti are a source of pride and a powerful reminder of the transformative role in nation building. As India progresses further, the aspirations and contributions of women will continue to guide our collective journey towards a strong and… https://t.co/81oxSfAKMo
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
उन्होंने यह भी कहा कि आज का दौर “राइजिंग नारी शक्ति” का समय है, जहाँ भारतीय महिलाएँ विज्ञान, तकनीक, उद्यमिता, रक्षा और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।





