IND vs PAK: सलमान अली आगा का बयान: “अभिषेक शर्मा बेहतरीन खिलाड़ी, पर इतिहास बदलना आसान नहीं”

कोलंबो, श्रीलंका | पाकिस्तानी क्रिकेटर, सलमान अली आगा ने कहा, “अभिषेक शर्मा बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और हम सबसे अच्छी टीम के खिलाफ अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे.”
कल होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान ICC T20 WorldCup मैच से पहले, पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान अली आगा ने कहा, “भारतीयों के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम इतिहास नहीं बदल सकते. हर दिन एक नया दिन होता है.”
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले कप्तान सलमान आगा ने भारत के खिलाफ ट्रम्प कार्ड के नाम का ऐलान कर दिया है. आगा ने कहा, यह गेम हमेशा से बहुत बड़ा रहा है. हम अच्छी तैयारी कर रहे हैं. हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है. आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है. वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है. वह हमारा ट्रंप कार्ड है, हो सकता है कि स्पिनर हावी हों लेकिन आप पेसरों की भूमिका को नकार नहीं सकते. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं लेकिन अच्छे पेसर भी हैं. इसके अलावा कैप्टन सलमान आगा ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के सवाल का भी जवाब दिया और कहा कि वो इसके बारे में बाद में सोचेंगे.
‘बॉयकॉट ड्रामा’ के बाद इस मैच का महत्व काफी बढ़ रहा है. फैन्स अभी से इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आईसीसी की PCB को गंभीर नतीजों की चेतावनी के बाद पाकिस्तान का ‘बॉयकॉट ड्रामा’ खत्म हो गया. हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले की तैयारी के आखिरी दौर में हैं, फिर भी मैच में थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. खराब मौसम मुकाबले पर खतरा मंडरा रहे हैं, और बारिश की 60 परसेंट से ज़्यादा संभावना है. मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा के फिटनेस को लेकर अपडेट दे सकते है.
गौरतलब है कि रविवरा 15 फरवरी को ICC T20 WorldCup का महामुकाबला होना है यानि भारत बनाम पाकिस्तान. वहीं इस दौरान पहले मैच के बाद से भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट में इंफेक्शन होने के कारण टीम से बाहर है. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया जिसके बाद से अब यह संषय है कि क्या अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले खेलेंगे या नहीं.




