मनोरंजन

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर विवादों में, इंटीमेट सीन पर मचा बवाल

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। टीजर में दिखाए गए एक इंटीमेट सीन को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई है। वायरल हो रहे दृश्य में कब्रिस्तान के बाहर कार के अंदर यश एक महिला के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस सीन में नजर आने वाली महिला ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस बेहाट्रिज तौफेनबाख हैं। टीजर सामने आने के बाद यश और बेहाट्रिज के बीच दिखाए गए रोमांस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। लोग बेहाट्रिज के बारे में जानने के लिए उन्हें गूगल पर सर्च करने लगे। वहीं, इंटीमेट सीन करने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा।

विवाद बढ़ने के बीच बेहाट्रिज तौफेनबाख ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। अब इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर “प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है” दिखाई दे रहा है।

गौरतलब है कि 8 जनवरी को टीजर रिलीज होने के बाद पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि सीन में नजर आने वाली महिला एक्ट्रेस नेटली बर्न हैं। हालांकि, फिल्म की निर्देशक गीता मोहनदास ने इस भ्रम को दूर करते हुए इंस्टाग्राम पर बेहाट्रिज तौफेनबाख की तस्वीर साझा की और लिखा कि यही उनकी फिल्म की “कब्रिस्तान वाली गर्ल” हैं।

इस बीच फिल्म के टीजर को लेकर सेंसर बोर्ड को भी शिकायतें मिली हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में टीजर के इंटीमेट सीन को अश्लील और आपत्तिजनक बताते हुए इसे रोकने और सोशल मीडिया से हटाने की मांग की गई है। उनका आरोप है कि ऐसे दृश्य कन्नड़ संस्कृति का अपमान करते हैं।

AAP महिला विंग की शिकायत पर सेंसर बोर्ड की ओर से जवाब भी आ चुका है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विवाद के बीच फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button