खेल

जनवरी में रोमांच की शुरुआत: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

क्रिकेट प्रेमियों के लिए नए साल की की शुरुआत भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक वनडे सीरीज से होने वाली है. दोनों टीमों के बीच जनवरी में वनडे सीरीज खेली जानी है. जिसका सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसबरी से इंतजार था. यह सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वीली डे-नाइट वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होगी. जिसका पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा व आखिरी वनडे 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होगा. मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड मजबूत रहा है. अब तक खेले गए 120 वनडे मुकाबलों में भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 52 में जीत मिली है. 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है. टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेगी.

पूरा शेड्यूल एक नजर में

11 जनवरी – पहला वनडे, वडोदरा (बीसीएस स्टेडियम)

14 जनवरी – दूसरा वनडे, राजकोट (निरंजन शाह स्टेडियम)

18 जनवरी – तीसरा वनडे, इंदौर (होल्कर स्टेडियम)

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन यूजर्स JioHotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड स्क्वाड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, फॉल्क्स, मिच हे, जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राय, विल यंग.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button