मनोरंजन

साल 2025 में ओटीटी पर धमाल: आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में इन सीरीज ने मारी बाजी

साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास रहा। कई नई वेब सीरीज दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुईं, जबकि कुछ मशहूर सीरीज के नए सीजन भी चर्चा में रहे। आईएमडीबी ने इस साल की टॉप 10 वेब सीरीज की सूची जारी की है, जिसमें कई भारतीय शो ने मजबूत जगह बनाई है।

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनी नंबर 1 सीरीज

शाहरुख खान के बेटे आयर्न खान के निर्देशन में बनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने इस साल ओटीटी पर खूब सुर्खियां बटोरीं। रिलीज़ के बाद से ही यह सीरीज चर्चा में थी, और अब इसने आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बॉबी देओल, लक्ष्य और राघव जुयाल जैसे कलाकारों ने इसमें अपनी दमदार भूमिका निभाई है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी।

‘ब्लैक वारंट’ दूसरे नंबर पर

आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्लैक वारंट रही। यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर आधारित जेल ड्रामा है, जो “Black Warrant: Confessions of a Tihar Jailer” किताब से प्रेरित है।
नेटफ्लिक्स पर आई इस सीरीज में जहरान कपूर, राहुल भट्ट और परमवीर सिंह चीमा ने दमदार अभिनय किया है। कहानी 1980 के दशक की जेल व्यवस्था, सिस्टम की सच्चाई और एक युवा जेलर की चुनौतियों को दिखाती है। रिलीज़ के बाद से यह सीरीज तेजी से पॉपुलर हुई और दर्शकों ने इसकी रियलिस्टिक स्टोरीटेलिंग की खूब तारीफ की।

‘पाताल लोक 2’ तीसरे नंबर पर

पॉपुलर क्राइम थ्रिलर पाताल लोक 2 को भी दर्शकों ने खूब सराहा। जयदीप अहलावत और इश्वाक सिंह की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीता। इस बार कहानी नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। सुदीप शर्मा की इस सीरीज ने आईएमडीबी की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया।

‘पंचायत सीजन 4’ चौथे स्थान पर

दर्शकों की पसंदीदा सीरीज पंचायत का चौथा सीजन भी इस साल रिलीज़ हुआ और इसे खूब प्यार मिला। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और बाकी कलाकारों ने अपनी सरल और मनोरंजक परफॉर्मेंस से दर्शकों को फिर से बांधे रखा। अक्षत विजयवर्गीय द्वारा निर्देशित यह सीजन आईएमडीबी की सूची में चौथे स्थान पर रहा। दर्शक अब इसके पांचवे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

‘मंडाला मर्डर्स’ पांचवें नंबर पर

नेटफ्लिक्स पर आई थ्रिलर सीरीज मंडाला मर्डर्स ने भी टॉप 5 में जगह बनाई है। इसे गोपी पुथरन और मनन रावत ने मिलकर निर्देशित किया है। वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, रघुबीर यादव और श्रिया पिलगांवकर इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

इन सीरीज को भी मिली टॉप 10 में जगह

आईएमडीबी की बाकी सूची में छठे नंबर पर खौफ, सातवें नंबर पर स्पेशल ऑप्स 2, आठवें नंबर पर खाकी: द बंगाल चैप्टर, नौवें नंबर पर मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 और दसवें स्थान पर क्रिमिनल जस्टिस – ए फैमिली मैटर शामिल हैं।

साल 2025 में भारतीय ओटीटी कंटेंट ने न सिर्फ देश में बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button