मनोरंजन

चार शादियों में फंसे कपिल! ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

भारत के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन्स में शामिल कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल इस साल 2025 के अंत से पहले रिलीज होने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने इसका मजेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

करीब 2 मिनट 57 सेकंड के इस ट्रेलर में कपिल शर्मा अपने पुराने, चुलबुले और उलझे हुए कॉमिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। कहानी इस बार और भी ज्यादा उलझनभरी है—जहां पहली फिल्म में वह तीन शादियों में फंसे थे, वहीं सीक्वल में कपिल अब चार-चार पत्नियों के चक्कर में फंस जाते हैं। मजेदार बात यह है कि हर शादी के साथ अलग-अलग धर्म और रीति-रिवाज़ भी जुड़े हुए हैं—कहीं निकाह, कहीं फेरे, तो कहीं चर्च की वेडिंग वाउज़।


ट्रेलर में दिवंगत एक्टर असरानी भी दिखाई देते हैं, जो एक चर्च फादर का किरदार निभा रहे हैं। कपिल की आवाज़ से ट्रेलर की शुरुआत होती है, जहां वह बताते हैं कि एक लड़की से प्यार करने के चक्कर में वह हिंदू से मुसलमान और मुसलमान से क्रिश्चियन बन गए, लेकिन लड़की नहीं मिली… बल्कि तीनों धर्मों की एक-एक बीवी मिल गई। इसके बाद शुरू होती है असली कॉमेडी—जहां कपिल अपनी चारों पत्नियों और उनकी अलग-अलग परंपराओं के बीच बुरी तरह फंसते दिखते हैं।

फिल्म में स्लैपस्टिक कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और कपिल शर्मा का बेहतरीन टाइमिंग भरपूर है, जो इसे एक मसालेदार फैमिली एंटरटेनर बनाती है।

अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा निर्मित है।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button