मनोरंजन

‘Stranger Things Season 5’ की धूम: जानें कब और कहां देख पाएंगे यह धमाकेदार सीरीज

नवंबर का अंतिम सप्ताह मनोरंजन प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. इस दौरान कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं. इनमें सबसे चर्चित नाम है ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ का, जिसका इस सप्ताह ही प्रसारण होने वाला है.

इससे पहले Stranger Things की टीम ने आखिरी सीज़न से पहले पूरी सीरीज़ का रीकैप रैप किया!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Tonight Show (@fallontonight)

वैश्विक स्तर पर उत्साह

दुनियाभर में ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है. प्रशंसक इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में जारी हुए इस सीजन के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गोटन, कलेब मैकल फिलम, नोहा स्टारर के साथ द डफर ब्रदर्स द्वारा निर्मित इस सीरीज में क्या खास होने वाला है, आइए जानते हैं.

सीजन 5 की खासियतें

इस बार की कहानी काफी गहरे और अंधेरे पहलुओं को छूने वाली है. निर्माताओं ने कई महत्वपूर्ण किरदारों को एक साथ लाने की योजना बनाई है. इसके अलावा कई बड़े राज भी खुलने वाले हैं. भारतीय दर्शकों के लिए खुशखबरी यह है कि पांचवां सीजन कई भाषाओं में उपलब्ध होगा – अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में.

चार भागों में बंटा है सीजन

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का पांचवां सीजन चार एपिसोड में विभाजित किया गया है. पहले एपिसोड ‘द क्रॉल’ की अवधि 1 घंटे 8 मिनट है. दूसरे एपिसोड ‘द वैनिशिंग ऑफ’ की लंबाई 54 मिनट रखी गई है. तीसरे एपिसोड ‘द टर्नबो ट्रैप’ को 1 घंटा 6 मिनट का बनाया गया है, जबकि अंतिम एपिसोड ‘सॉर्सेसर’ सबसे लंबा होगा जो 1 घंटा 23 मिनट का है.

भारत में रिलीज का समय और तारीख

आमतौर पर नेटफ्लिक्स पर नई सामग्री रात 12.30 बजे उपलब्ध होती है, लेकिन ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. भारतीय दर्शक इसे 27 नवंबर को सुबह 6.30 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. भारत के अलावा यूरोप, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी 27 नवंबर को इसकी रिलीज होगी.

अमेरिका, कनाडा और लेटिन अमेरिका के दर्शकों को यह सौभाग्य एक दिन पहले ही मिल जाएगा और वे 26 नवंबर से ही इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकेंगे. सीजन 5 के पार्ट 1 के बाद, इस सीरीज का दूसरा हिस्सा 26 दिसंबर 2025 को प्रसारित होगा. शेष एपिसोड जनवरी माह तक जारी किए जाएंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button