फैंस की उम्मीदें टूटीं: एमी अवॉर्ड्स 2025 में खाली हाथ लौटे दिलजीत दोसांझ

53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में दिलजीत दोसांझ भले ही अपने ग्लैमरस और दमदार रेड कार्पेट लुक से चर्चा में रहे हों, लेकिन अवॉर्ड के मामले में इस बार किस्मत उनका साथ नहीं दे पाई। इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेट होने के बावजूद दिलजीत एमी अवॉर्ड जीतने से चूक गए।
From the pind to the International Emmy’s red carpet, Chamkila shines on 🌟#InternationalEmmys #AmarSinghChamkila @diljitdosanjh #ImtiazAli pic.twitter.com/H3m9wpH8jR
— Netflix India (@NetflixIndia) November 25, 2025
बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अवॉर्ड दिलजीत की बजाय ओरिओल प्ला को उनकी फिल्म ‘आई, एडिक्ट’ के लिए मिला। वहीं, बेस्ट टीवी मूवी/मिनी सीरीज़ कैटेगरी में ‘अमर सिंह चमकीला’ को पछाड़ते हुए ‘लॉस्ट बॉयज एंड फेयरीज’ ने जीत दर्ज की।
फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली लोकप्रियता के चलते फैंस को उम्मीद थी कि ‘अमर सिंह चमकीला’ कम से कम एक श्रेणी में अवॉर्ड जरूर जीतेगी। लेकिन दोनों कैटेगरी में हार से फैंस निराश नजर आए।
अवॉर्ड्स न सही, लेकिन दिलजीत ने अपने क्लासी स्टाइल से रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने शिमर सूट जैकेट, व्हाइट शर्ट, ब्लैक बो, ब्लैक ट्राउज़र और अपनी सिग्नेचर ब्लैक पगड़ी के साथ एक आकर्षक और सिग्नेचर स्टाइल स्टेटमेंट दिया।
इवेंट में निर्देशक इम्तियाज अली भी दिलजीत के साथ पहुंचे।
‘अमर सिंह चमकीला’ साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के दिग्गज लोक गायक अमर सिंह चमकीला का रोल निभाया था, जबकि उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आई थीं। रिलीज के बाद फिल्म को दुनियाभर में खूब सराहना मिली थी।





