1962 के भारत-चीन युद्ध की कहानी पर आधारित फिल्म 120 बहादुर का ट्रेलर आउट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 120 बहादुर का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका में हैं। यह हिंदी युद्ध ड्रामा फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक रजनीश ‘रज़ी’ घई हैं और यह 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान रिजांग ला की लड़ाई पर आधारित है।
ट्रेलर का अनावरण केजीएफ स्टार यश ने किया। यश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे बहादुरों को सलाम, यह हमारी राष्ट्रगाथा की एक सच्ची कहानी है। 120 बहादुर – ट्रेलर आउट अब। फरहान अख्तर और पूरी टीम को शुभकामनाएं।”
Honouring our brave, a legendary true story from our nation’s history. 120 Bahadur – Trailer out now https://t.co/6ggPHMYsJ2
Wishing @FarOutAkhtar, @RazyGhai @ritesh_sid, @vishalrr, @J10Kassim and the team great success with this important film.
— Yash (@TheNameIsYash) November 6, 2025
ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की शक्तिशाली आवाज़ है, जो कहानी को और भी gripping बनाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह 13 कुमाऊँ रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के केवल 120 सैनिक हजारों चीनी सैनिकों का सामना करते हैं। ट्रेलर में फरहान अख्तर के साथ राशी खन्ना भी मेजर भाटी की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं।
फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं, जबकि इसे एग्ज़ेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा राशी खन्ना, विवान भटेना, अजींक्य देव और एजाज़ खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म देशभक्ति और सैनिकों की बहादुरी को भावनात्मक तरीके से दर्शाने का वादा करती है और इसे बड़े पैमाने पर युद्ध दृश्यों, सजीव सिनेमेटोग्राफी और ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है।





