पाकिस्तान के झूठे दावे हुए फेल, राष्ट्रपति के साथ दिखीं राफेल पायलट शिवांगी सिंह

पाकिस्तान का एक और झूठ दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है. हाल ही में उसने दावा किया था कि “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भारत का राफेल लड़ाकू विमान गिराया गया और एक भारतीय पायलट को पकड़ लिया गया है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह झूठ भी फैलाया गया कि पकड़ी गई पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह हैं. लेकिन बुधवार को ये सभी अफवाहें धराशायी हो गईं, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अंबाला एयरबेस पर शिवांगी सिंह के साथ देखा गया.
President Droupadi Murmu took a sortie in a Rafale aircraft at Air Force Station, Ambala, Haryana. She is the first President of India to take sortie in two fighter aircrafts of the Indian Air Force. Earlier, she took a sortie in Sukhoi 30 MKI in 2023. pic.twitter.com/Rvj1ebaCou
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 29, 2025
दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को राफेल फाइटर जेट में सफलतापूर्वक उड़ान भरी. इस दौरान उनके साथ ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी, जो 17वीं स्क्वॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर हैं, ने विमान संचालित किया. उड़ान लगभग 30 मिनट चली, जिसमें राफेल ने 200 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया और 15,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी. विमान की गति लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही.
उड़ान से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने G-Suite पहना और सुबह 11:27 बजे विमान में सवार होकर उड़ान भरी. विमान के अंदर से उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस ऐतिहासिक क्षण से पहले एयरबेस पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. वहीं, एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने सुरक्षा के तौर पर एक अलग विमान से उड़ान भरी.
राफेल पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह, जो भारत की पहली महिला राफेल फाइटर पायलट हैं, राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहीं. तस्वीरों में दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी — जो न केवल भारत की ताकत का प्रतीक है, बल्कि पाकिस्तान के झूठ पर करारा जवाब भी है.
शिवांगी सिंह 2015 में भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में शामिल हुईं थीं. वह दो दशक से अधिक समय से वायुसेना में उत्कृष्ट सेवा दे रही हैं. उनके पति भी फाइटर पायलट हैं. खास बात यह है कि शिवांगी सिंह पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने फ्रांस निर्मित सिंगल-सीटर राफेल जेट उड़ाया है.
राष्ट्रपति की यह उड़ान और शिवांगी सिंह की मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की शक्ति और उसके योद्धा सिर्फ आसमान नहीं, बल्कि झूठ और प्रचार की जमीं पर भी विजय हासिल करना जानते हैं.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





