‘महारानी 4’ का ट्रेलर रिलीज, इस बार रानी भारती की एंट्री दिल्ली की राजनीति में

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाली चर्चित वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने पहले ही सीजन 4 की घोषणा कर दी थी और अब ट्रेलर आते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार की कहानी बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि अब रानी भारती की सीधी टक्कर दिल्ली की राजनीति से होने जा रही है। सीरीज की मुख्य भूमिका में हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका डायलॉग – “अगर आपने हमारे दुश्मन से हाथ मिलाया, तो सिंहासन खींच लेंगे आपका” – काफी चर्चा में है।
ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “शेरनी लौटी है अपने घर की रक्षा करने! रानी तैयार है अपनी अब तक की सबसे बड़ी जंग के लिए। ‘महारानी’ की स्ट्रीमिंग 7 नवंबर से शुरू होगी।” सीरीज का निर्देशन एक बार फिर सुभाष कपूर ने किया है, जिन्होंने इस बार भी कहानी में तीखे राजनीतिक संवाद और व्यंग्य को बखूबी पेश किया है।
हुमा कुरैशी के साथ इस बार भी नजर आएंगे –
-
अमित सियाल
-
कनी कुसरुती
-
विपिन शर्मा
-
विनीत कुमार
-
प्रमोद पाठक
इन कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को और मजबूत बनाया है। खासतौर पर अमित सियाल, जो इस बार रानी के राजनीतिक प्रतिद्वंदी के रूप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पिछले सीजनों में रानी भारती बिहार की मुख्यमंत्री बन चुकी थीं। अब चौथे सीजन में वह दिल्ली की सत्ता में एंट्री करती नजर आएंगी। ट्रेलर में संसद, राजनीतिक गठजोड़ और सत्ता के सौदेबाज़ी की झलक देखने को मिलती है, जिससे यह साफ है कि इस बार की कहानी पहले से ज्यादा गंभीर और रोमांचक होने वाली है।
‘महारानी 4’ की स्ट्रीमिंग 7 नवंबर से सोनी लिव पर शुरू होगी। दर्शकों को इस बार रानी भारती के और भी तेज़ तेवर और नई राजनीतिक लड़ाई देखने को मिलेगी।





