आर्यन खान का निर्देशन में डेब्यू: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज, मिल रहे जबरदस्त रिव्यू

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बतौर निर्देशक डेब्यू हो चुका है। उनकी पहली वेब सीरीज़ ‘द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और 19 सितंबर तक इसे लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की शानदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रिलीज से पहले मुंबई में इसका भव्य और सितारों से सजा प्रीमियर हुआ था।
निर्माता सुनीता गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्रिय आर्यन… इतनी शानदार, मनोरंजक और मज़ेदार सीरीज़ बनाने के लिए बधाई। तुमने खुद को पीछे छोड़ दिया है। तुम्हें हमेशा सफलता मिले, यही दुआ है।”
फिल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “नॉट स्टार, बट *’स आर बॉर्न!! कितना मज़ेदार और स्पूफी-गूफी पहला एपिसोड है #AryanKhan की @NetflixIndia शो का!! भाई, बिंज करना पड़ेगा!!!” उन्होंने टीम और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट को भी बधाई दी और बताया कि यह शो करीब छह साल की मेहनत का नतीजा है।
Not Star but ***’s are born!! What an entertaining and spoofy goofy first episode of #aryanKhan ‘s @NetflixIndia show !! Bhai Binge Karna padega !!! Congratulations @BilalS158 for the amazing creation with Manav & Aryan. @RedChilliesEnt you have truly entertained. both the…
— rahul dholakia (@rahuldholakia) September 17, 2025
कोरियोग्राफर फराह खान ने भी इंस्टाग्राम पर आर्यन खान के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरा लड़का! सबसे दयालु, टैलेंटेड और मेहनती निर्देशक जिनके लिए मैंने कोरियोग्राफी की है… आर्यन, तुम्हें ढेर सारा प्यार और सफलता मिले।”
View this post on Instagram
इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहेर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह और विजयंत कोहली जैसे कलाकार हैं। साथ ही शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, करण जौहर और रणवीर सिंह भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ रहे हैं।
सीरीज़ की कहानी आसमान सिंह (लक्ष्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस सफर में वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस लेकिन अंदर से कटु और चुनौतीपूर्ण दुनिया को देखता है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह सीरीज़ हास्य और ड्रामा का मिश्रण है। नेटफ्लिक्स ने इसे “धरती का सबसे बेस्ट, फिल्मी शो” बताया है, जिसमें कैमियो, थ्रिल और बॉलीवुड की दुनिया की दिलचस्प झलक मिलेगी।





