NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: अंशु गैस के हथगोले को हाथ में पकड़े युवक का यह वीडियो नेपाल का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो। वीडियो कुछ लोगों के बीच की झड़प के बीच का है जिसमें एक व्यक्ति को सामने से आए अंशु गैस के हथगोले को कैच कर दूसरी ओर फेंकते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह घटना नेपाल में हुए जेन-जी प्रदर्शन का है।

फेसबुक पर वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा “नेपाली प्रदर्शनकारी ने आँसू गैस के गोले को क्रिकेट बॉल की तरह कैच करके फेंक दिया।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो नेपाल का नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो khan’s Tiger नामक ट्विटर प्रोफाइल पर मिला जिसे मई 25, 2022 को अपलोड किया गया था।

 

 

उपरोक्त मिले पोस्ट से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान से ही इंटरनेट पर मौजूद है। अब वीडियो की सटीक जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो Gulf Today के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मिला, जिसे मई 26, 2022 को अपलोड किया गया था। पोस्ट में वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में दी गयी जानकारी के अनुसार यह वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन के दौरान का है। जो साल 2022 को हुआ था।

 

 

खोज के दौरान हमें propakistani.pk नामक वेबसाइट पर नवंबर 11, 2022 को छपी एक रिपोर्ट मिली जहां जानकारी देते हुए बताया गया है कि वायरल वीडियो की घटना साल 2022 के दौरान की है जब लाहौर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के समर्थक आजादी मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान उनके और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। तभी एक समर्थक ने उसे कैच कर दूर फेंक दिया था। रिपोर्ट में शख्स को पीटीआई का युवा कार्यकर्ता बताया गया है।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 के दौरान पाकिस्तान में हुए संघर्ष का जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More
Back to top button