मनोरंजन

जॉली Vs जॉली: कौन जीतेगा जज त्रिपाठी की अदालत में जंग?

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार ‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस बार मज़ा और भी दोगुना होने वाला है क्योंकि कोर्टरूम में होंगे दो जॉली – अक्षय कुमार और अरशद वारसी।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ भी बेहद अलग अंदाज़ में हुआ। जहां आमतौर पर ट्रेलर लॉन्च बड़े शहरों में होते हैं, वहीं ‘जॉली LLB 3’ का ट्रेलर कानपुर और मेरठ में लॉन्च किया गया। दिलचस्प बात यह रही कि इन शहरों का चुनाव फैंस ने सोशल मीडिया वोटिंग से किया। यही अनोखापन फिल्म की कहानी और अंदाज़ को और खास बना रहा है।


अक्षय कुमार ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा –
“जब दो जॉली होंगे आमने-सामने, तो होगा डबल – कॉमेडी, कैओस और क्लेश! #JollyLLB3Trailer out now, #JollyLLB3 in cinemas 19th September. #JollyVsJolly”


निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकीलों की भूमिका निभा रहे हैं, जो कोर्ट में एक-दूसरे को हराने की कोशिश करेंगे। वहीं, दर्शकों के चहेते सौरभ शुक्ला भी एक बार फिर जज त्रिपाठी बनकर लौट रहे हैं। उनका मज़ेदार और परेशान जज का अंदाज़ हमेशा की तरह इस बार भी खूब हंसी बटोरने वाला है।

‘जॉली LLB 3’ 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस अब इसके कॉमेडी से भरे धमाकेदार कोर्टरूम ड्रामे का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button