ताज़ा खबरेंविदेश

Gen-Z विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ भड़की आग अब पीएम के घर तक पहुंच गई है. नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर काठमांडू में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफा दे दिया.

केपी शर्मा को आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल ने कुर्सी छोड़ने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि इस्तीफे के बाद ही हालात सुधरेंगे. नेपाल में सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे बैन को लेकर Gen-Z विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के घर को आग के हवाले कर दिया था.

सोमवार को हुए भीषण बवाल के बाद देर रात ही फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसी सोशल मीडिया साइट्स फिर से चालू कर दी गईं. इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा था कि इतने के बाद परिस्थितियां काबू में आएंगी, लेकिन हालात और बिगड़ रहे हैं.

प्रदर्शन के पहले दिन तो सोशल मीडिया मुद्दा बना रहा लेकिन इस पर से बैन हटने के बाद दूसरे दिन पूरे फोकस केपी ओली की सरकार को गिराने पर शिफ्ट हो गया. आज सुबह भीड़ ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निजी आवास फूंक दिए और मंत्रियों को उनके घर में ही बंधक बना डाला जिसके बाद उन्हें चॉपर से रेस्क्यू किया गया.

पड़ोसी देश नेपाल में सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने से शुरू हुई विद्रोह की चिंगारी अब पूरे नेपाल में लहक रही है. स्थिति ये है कि नेपाल के तमाम इलाकों में नई पीढ़ी के युवा हाथों में पत्थर और लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button