ताज़ा खबरेंभारत

कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू और कश्मीर: बांदीपोरा ज़िले के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नारद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है.

चिनार कोर, भारतीय सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया. सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. सैनिकों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया.”

सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी. इस पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है और हर एक्टिविटी पर नजर रखी जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button