विदेश

प्रधानमंत्री मोदी का ज़ेलेंस्की को आमंत्रण- यूक्रेन के राजदूत ने की पुष्टि

भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने शनिवार को खुलासा किया कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की जल्द ही भारत आ सकते हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निमंत्रण के बाद दोनों देश तारीखें तय करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर एएनआई से बात करते हुए पोलिशचुक ने कहा, ‘भारतीय प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया है. दोनों पक्ष इस पर काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की निश्चित रूप से भारत आएंगे. यह हामरे द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी उपलब्धि होगी. हम एक निश्चित तारीख पर सहमत होने की कोशिश कर रहे हैं.’

उन्होंने भारत से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि कीव, मास्को के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को देखते हुए, शांति प्रयासों में नई दिल्ली को एक महत्वपूर्ण सेतु मानता है. 2023 से दोनों देशों के बीच मज़बूत होते संबंधों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख की सराहना की और कहा कि भारत “तटस्थ नहीं” है, बल्कि शांति, कूटनीति और संवाद का दृढ़ समर्थक है.

दूत ने आगे कहा, “मैं बहुत आभारी हूँ कि 2023 से, दोनों देशों के बीच गहन संवाद हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी और मेरे राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासभा के विभिन्न सम्मेलनों के दौरान कई बार मिले हैं. और मुझे पता है कि हम दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत को जारी रखने की योजना बना रहे हैं.”

उन्होंने संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी के स्पष्ट रुख की प्रशंसा की और उनके इस कथन को याद दिलाया कि भारत “तटस्थ नहीं” है, बल्कि शांति और संवाद के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है.

उन्होंने कहा, “हम बहुत आभारी हैं कि रूसी आक्रमण के पहले दिन से ही भारत ने अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शा दी थी. और अगर आपको याद हो, तो हाल ही में प्रधानमंत्री ने बहुत खुलकर कहा था कि भारत तटस्थ नहीं है. भारत यूक्रेन में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से अपने सभी सहयोगियों और रूसी संघ के साथ शांति, संवाद, चर्चा और राजनीतिक संपर्क का समर्थन करता है.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button