भारतमौसम

बारिश के चलते मुंबई की रफ्तार हुई धीमी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पूरे शहर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम एजेंसी ने आगे कहा है कि यह अलर्ट मंगलवार तक जारी रहेगा. इस बीच बृहन्मुंबई नगर निगम ने अपने मुख्य नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया है.

 

बीएमसी ने एक अधिकारिक बयान में कहा, “भारतीय मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 10 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, उसने अगले तीन से चार घंटों तक मुंबई महानगर में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस संदर्भ में, सभी नागरिकों से उचित सावाधानी बरतने का अनुरोध किया जाता है. कृपया आवश्यक न होने पर अपने घरों से बाहर निकलने से बचें.”

 

दरअसल, मुंबई में हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. भारी बारिश के कारण कई मार्ग जलभराव की चपेट में आ गए. जलमग्न रास्तों के कारण ट्रैफिक जाम देखने को मिला, साथ ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण विले पार्ले के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात धीमा हुआ.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button