दिल्ली पहुंचे गगनयात्री शुभांशु शुक्ला, करेंगे PM मोदी से मुलाकात

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और गगनयात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को भारत लौट आए। वे Axiom-4 मिशन का हिस्सा थे और 41 साल बाद किसी भारतीय ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी है। शुक्ला 15 जुलाई को धरती पर लौटे थे और रविवार तड़के दिल्ली पहुंचे। यहां दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके परिवार के सदस्य, पत्नी और बेटा भी इस दौरान मौजूद रहे।
भारत लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अपने परिवार से मिलने लखनऊ भी जाएंगे। Axiom-4 मिशन 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के साथ शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचते हुए भारत का नाम अंतरिक्ष की दुनिया में एक बार फिर चमकाया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स (X) पर लिखा— “यह भारत के लिए गर्व का पल है! इसरो के लिए गौरव का क्षण है! और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए इस प्रयास के लिए आभार का समय है। भारत का गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज सुबह दिल्ली की धरती पर उतरे। उनके साथ भारतीय वायु सेना के एक और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी आए, जो भारत के पहले मानव मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए हैं और इस मिशन में बैकअप के तौर पर शामिल थे।”
A moment of pride for India! A moment of glory for #ISRO! A moment of gratitude to the dispensation that facilitated this under the leadership of PM @narendramodi.
India’s Space glory touches the Indian soil… as the iconic son of Mother India, #Gaganyatri Shubhanshu Shukla… pic.twitter.com/0QJsYHpTuS
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 16, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्ला और नायर का स्वागत इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन और छात्रों के एक समूह ने भी किया।





