NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या भाजपा नेता की गाड़ियों के काफिले पर फेंके गए काले कपड़े, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: क्या भाजपा नेता की गाड़ियों पर फेंके गए काले कपड़े, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो एक नेता का है जो अपनी गाड़ी में बैठकर किसी मोहल्ले से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान नेता की गाड़ियों के काफिले पर लोगों को काले कपड़े फेंकते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल भारतीय जनता पार्टी के नेता का है।

फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “राजनीति में पहली बार भाजपा नेताओं को इतना सम्मान मिल रहा है!” 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो बीजेपी के नेता की नहीं है।

वायरल वीडियो के साथ शेयर हो रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो न्यूज़18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे जुलाई 26, 2025 को अपलोड किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो की वाली घटना भारतीय जनता पार्टी के नेता नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री जगत नेगी का है, जिनपर काले झंडे और जूते बरसाए गए थे।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो में जानकारी के मुताबिक सराज में आपदा से जूझ रहे लोगों ने राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया।

इसी जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Live Times नामक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे जुलाई 26, 2025 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी बताया गया है कि जुलाई 26 को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सेराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को न केवल काले झंडों का सामना करना पड़ा, बल्कि उनके वाहन पर जूते भी फेंके।

उपरोक्त प्राप्त वीडियो में जानकारी दी गयी है कि मंडी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ काले झंडे दिखाने और मंत्री जगत सिंह नेगी की गाड़ी को रोकने की कोशिश को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भारतीय जनता पार्टी के नेता का नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी का है जिनके खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Show More
Back to top button