भारत

खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही पिकअप की टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत

दौसा जिले के मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा खाटूश्याम दर्शन कर लौटने के दौरान हुआ जहां एक पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. बता दें कि इस हादसे में ज्यादातर मृतक बच्चे हैं.

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही पिकअप वाहन तेज गति से आ रहे कंटेनर से टकरा गई. इस जोरदार टक्कर में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में अबतक 12 मौते हों चुकी हैं. साथ ही, करीब 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है.

 

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और सुरक्षा चेतावनी
इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों में भारी शोक व्याप्त है. उन्होंने प्रशासन से सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने की मांग की है. प्रशासन ने भी आम जनता से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button