ताज़ा खबरेंवायरल

बॉलिवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, सामने आया CCTV फुटेज

देश का राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां गुरुवार, 7 अगस्त को देर रात पार्किंग विवाद में बॉलिवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

 

दरअसल यह मामला दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में गुरुवार (7 अगस्त 2025) की देर रात का है जहां पार्किंग विवाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई. आसिफ कुरैशी से पार्किंग विवाद के चलते दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. इस घटना का दर्दनाक दृष्य वहां पर मौजूद CCTV फुटेज में कैद हो गया.

 

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किसी बात पर बहस के बाद आरोपी तैश में आकर आसिफ पर टूट पड़ते हैं. एक आरोपी के हाथ में तेजधार हथियार है, जिससे वह लगातार वार करता है. सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को कहा गया. मामूली दिखने वाला यह विवाद जल्दी ही हिंसक हो गया. घटना में शामिल मुख्य आरोपी गौतम (18) और उज्जवल (19) ने मिलकर आसिफ पर हमला कर दिया. घटना के समय मौके पर मौजूद भीड़ ने बीच-बचाव की कोशिश की, यहां तक कि आसिफ की पत्नी ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो चुके थे.

 

गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जो सगे भाई हैं. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button