ताज़ा खबरेंभारत

LIVE updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प दिल्ली पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने सोमवार को आगरा के ताजमहल में लगभग एक घंटा बिताया। इससे पहले ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में करीब 1 लाख जो सम्भोधित किया।

ताजमहल में आगंतुक पुस्तिका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का संदेश- “ताजमहल विस्मय को प्रेरित करता है, जो भारतीय संस्कृति की समृद्ध और विविध सुंदरता के लिए एक कालातीत वसीयतनामा है! धन्यवाद, भारत।”


मोटेरा स्टेडियम में लगभग 1 लाख की सभा को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा: “अमेरिका हमेशा भारत के प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में जारी रहेगा। हम भारत के साथ सबसे बड़ा व्यापार सौदा करेंगे। यहां भारत के साथ अच्छे व्यापार समझौते की उम्मीद है।”

उह्नोने कहा कि अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा।

“हम इस असाधारण आतिथ्य को हमेशा याद रखेंगे। भारत हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखेगा। PM मोदी ने ‘चाय वाले’ के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको यह बताता हूं, वह बहुत सख्त हैं,” ट्रम्प ने आगे कहा.

पीएम मोदी ने भी सभा को सम्बोधित करते हुआ कहा: “आज 130 करोड़ भारतवासी मिलकर न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। हमारी युवा शक्ति आकांक्षाओं से भरी हुई है। बड़े लक्ष्य रखना, उन्हें प्राप्त करना, आज न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है।”

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

24 फरवरी (सोमवार)
सुबह 11:40 बजे : राष्ट्रपति ट्रंप अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
12:15 बजे : साबरमती आश्रम जाएंगे।
1:05 बजे : मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
3:30 बजे : आगरा के लिए रवाना होंगे।
4:45 बजे : आगरा पहुंचेंगे।
5:15 बजे : ताजमहल देखेंगे।
6:45 बजे : दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
7:30 बजे : दिल्ली आएंगे।

25 फरवरी (मंगलवार)
सुबह 10 बजे : राष्ट्रपति भवन में स्वागत कार्यक्रम।
10:30 बजे : राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
11 बजे : हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप।
12:40 बजे : हैदराबाद हाउस में समझौते होंगे। संयुक्त बयान जारी होगा।
7:30 बजे : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ बैठक करेंगे।
10 बजे : अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

LIVE Updates:

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button