राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दी बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरुवार को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी नेताओं ने उनके योगदान और कार्यों की जमकर सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से एक अलग पहचान बनाई है। रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत करने के उनके प्रयास प्रशंसनीय हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”
Best wishes to Union Minister Shri Rajnath Singh Ji on his birthday. He’s distinguished himself for his hardworking nature and wisdom. His efforts to make India self-reliant in defence and strengthen our armed forces are commendable. Praying for his long and healthy life.…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर बधाई देते हुए कहा, “राजनाथ सिंह जी देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पार्टी और सरकार में उन्होंने जो जिम्मेदारियां निभाई हैं, वे हम सबके लिए प्रेरणा हैं। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
केन्द्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार…
— Amit Shah (@AmitShah) July 10, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मेरे सहयोगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 10, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजनाथ सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा, “राजनाथ सिंह जी भारतीय राजनीति में आदर्श, ईमानदारी और संयम के प्रतीक हैं। उनका पांच दशकों से भी अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति की मिसाल है। प्रभु श्रीराम की कृपा उन पर बनी रहे।”
भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
आपका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है।
प्रभु… pic.twitter.com/PHwG7dMtsk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 10, 2025
राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभुआरा गांव में हुआ था। उनका राजनीतिक सफर 1974 में शुरू हुआ। उन्होंने छात्र राजनीति से शुरुआत की और फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वे केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने। साल 2000 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2003 में उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री बनाया गया। 2013 से 2015 तक वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें गृह मंत्री बनाया गया और 2019 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। जब 2024 में मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में लौटी, तब भी वे इस अहम जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। राजनाथ सिंह को उनकी सादगी, विनम्रता, राजनीतिक अनुभव और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। देश की रक्षा नीति को मजबूती देने और सेना के आधुनिकीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।





