NM वेरिफाइड

Fact Check: AI-Generated है अफ्रीका के समुद्र में दिखे हिप्पोपोटामस के झुंड का यह वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हिप्पोपोटामस का झुंड एक नाव पर हमला कर रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफ्रीका का है जहां समुद्र में हिप्पोपोटामस के झुंड़ ने नाव पर हमला किया. चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है.

Instagram पर यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “अफ्रीका के समुद्र में हिप्पोपोटामस के झुंड ने नाव पर हमला किया” यह वीडियो मार्च 14, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है जिसें भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की जिसके बाद हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां मिलीं. जैसे नदी मैं तैरती हुई नाव के नीचे डूबने के दौरान उसके छत का औछल होना. वहीं हिप्पोपोटामस का नदीं में छलांग लगाने के बाद अप्राकृतिक तौर से वापस दिखना- जोकि डीपफेक या एआई जनरेटेड कंटेंट में देखा जाने वाला एक आम लक्षण है.

 

हमने वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम तोड़ा और जाना कि वीडियो को AI द्वारा बनाया गया है. ध्यान से देखा जाए कि जब नदीं में हिप्पोपोटामस नाव पर चढ़ता है तो नाव या फिर नाव पर सवार कोई भी व्यक्ति दोबारा ऊपर की ओर नहीं आता दिखता, जो कि अपने आप में अप्राकृतिक है. साथ ही अगर और ध्यान से देखें तो वीडियो में एक हिप्पोपोटामस यका-यक पानी में उछलता दिख रहा है मानों जैसे पानी के अंदर कोई विस्फोट हुआ हो. जो कि संभव नहीं. इस दृष्य को देख हमें शक हो गया कि यह वीडियो एआई द्वारा ही निर्मित किया गया है.

इस वीडियो में एक जगह हमने देखा कि हिप्पोपोटोमस की आंक और मुंह ही गायब है जो कि अप्राकृतिक है. फोटो के जरिए समझें.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 94% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button