ताज़ा खबरें

पंजाब के गुरदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या

पंजाब के गुरदासपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां कुछ बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच में पता चला कि महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां है.

 

जानकारी के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर में सनसनीखेज तरीके से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरदासपुर के बटाला में गैंगस्टर की मां हरजीत कौर और करणवीर सिंह नाम का एक व्यक्ति स्कॉर्पियो कार से कहीं जा रहे थे. करणवीर ही कार चला रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग वहां पहुंचे और कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस वारदात में करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरजीत कौर को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया.

 

गुरदासपुर की यह खौफनाक घटना वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई. यह घटना 26 जून को रात करीब 9 बजे के आसपास हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस रात से ही घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि यह किसी विरोधी गैंग की साजिश हो सकती है. पुलिस को फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज मिली है. फिलहाल इस हत्‍याकांड में शामिल हमलावर पुलिस के हथ्थे नहीं आए हैं और उनकी तलाश जारी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button