मनोरंजन

‘War 2’ के पोस्टर्स रिलीज, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी का दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित स्पाई-थ्रिलर ‘War 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के तीन अहम किरदारों – ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी – के फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं। तीनों ही सितारे पोस्टर्स में जबरदस्त एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है। पोस्टर में वह हाथ में चाकू थामे, गुस्से से भरी नजरों के साथ सामने देख रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उनका लुक काफी इंटेंस और खतरनाक नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


कियारा आडवाणी का भी पोस्टर सामने आया है जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में, हाथ में बंदूक थामे दिखाई दे रही हैं। उनके पोस्टर से साफ है कि वह फिल्म में एक सशक्त और एक्शन से भरपूर किरदार निभा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


वहीं, जूनियर एनटीआर के लुक ने भी फैंस को एक्साइट कर दिया है। वह दोनों हाथों में गन लिए एक्शन मोड में दिख रहे हैं और गोलियां चलाते नजर आते हैं। यह फिल्म उनके बॉलीवुड डेब्यू का माध्यम भी बनने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने लिखा, “शर्त लगा लो कि आपने ऐसा युद्ध पहले कभी नहीं देखा होगा। ‘वॉर 2’ के रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।” फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया गया है कि ‘वॉर 2’ न सिर्फ भारत में बल्कि नॉर्थ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में आईमैक्स थिएटर्स में भी रिलीज की जाएगी।

‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और यह 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आए थे। नए पार्ट में दमदार एक्शन और स्पाई ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार अब फैंस को और बेसब्री से है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button