ताज़ा खबरेंविदेश

Axiom Mission 4 लॉन्च, भारत के शुभांशु शुक्ला ने स्पेस के लिए भरी उड़ान

Axiom Mission 4 ने अमेरिका के फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी. इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं. इस मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां अपने बेटे के लिए खुशी से भावुक दिखीं.

अंतरिक्ष की उड़ान भरते ही शुभांशु शुक्ला ने यान से भारत को बड़ा मैसेज दिया. उन्होंने कहा, “मेरे कंधे पर मेरा तिरंगा है, जो बताता है कि पूरा भारत मेरे साथ है. मैं चाहता हूं कि पूरा देश इस खुशी में शामिल हो. जय हिंद.”

Axiom Mission 4 ने अमेरिका के फ्लोरिडा में NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी. इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं. क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा कर रहा है. इस मिशन का नेतृत्व अमेरिका की कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जिसमें भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट हैं और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं.

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसेस एडमसन ए.सी. और अन्य लोग फ्लोरिडा, अमेरिका में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom Mission 4 के प्रक्षेपण पर जश्न मनाते हुए. इस मिशन का संचालन भारत के IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button