मनोरंजन

मोहनलाल ने किया ‘दृश्यम 3’ का ऐलान, अक्टूबर 2025 से शुरू होगी शूटिंग

साउथ सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार जॉर्जकुट्टी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी सुपरहिट थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मोहनलाल ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर कर ‘दृश्यम 3’ की पुष्टि की। इस वीडियो की शुरुआत मोहनलाल के इंटेंस लुक के साथ होती है, जिसमें उनकी आंखों पर फोकस किया गया है। इसके बाद स्क्रीन पर ‘दृश्यम 3’ लिखा नजर आता है।


वीडियो में आगे निर्देशक जीतू जोसेफ और निर्माता एंटनी पेरुंबवूर के साथ मोहनलाल की मुलाकात दिखाई गई है। वीडियो के अंत में लिखा आता है – ‘लाइट, कैमरा, अक्टूबर’, जो यह संकेत देता है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

इस वीडियो को शेयर करते हुए मोहनलाल ने लिखा, “अक्टूबर 2025 – कैमरा वापस जॉर्जकुट्टी की ओर मुड़ता है।” इससे यह तय हो गया है कि ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू होगी और एक बार फिर दर्शक जॉर्जकुट्टी की रहस्यमयी दुनिया में लौटेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button